1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेलर पर गोली चलाने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

जेलर पर गोली चलाने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जेलर पर गोली चलाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात देवबंद उपकारागार के जेलर रीवन सिंह भोजन करने के बाद अपने सरकारी आवास के बाहर टहल रहे थे।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जेलर पर गोली चलाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात देवबंद उपकारागार के जेलर रीवन सिंह भोजन करने के बाद अपने सरकारी आवास के बाहर टहल रहे थे। तभी  कुछ नबावकोश युवकों ने उनपर गोली चला दी। जिसके बाद रीवन सिंह ने किसी तरह भागकर पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बाद दें कि सरकार के इतने सख्त होने के बाद भी अपराधियों के हौसलें लगातार बुलंद होते जा रहे है। ऐसे में सहारनपूर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ बदमाशों ने एक जेलर को जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर गोली चलाकर बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस की कई टीमों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। तोमर ने बताया कि रात में ही दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान लविश, सचिन, पंकज, दीपांशु और विशु के रूप में हुई है।

सभी परिजन देवंबद के मूल निवासी है। उन्होंने बताया कि पांचों हमलावरों से पुछताछ के बाद पता चला कि लविश वर्ष 2019 से जेल में बंद अपने चाचा नीतू से मिलने के लिये कारागार आया था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। लेकिन पुलिस ने उनसे मिलने के लिए मना कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...