1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 4 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी धन वर्षा, इन्हे मिलेगा संतोषी माता का साथ

4 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी धन वर्षा, इन्हे मिलेगा संतोषी माता का साथ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

आज आप यात्रा पर जाएंगे। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। दिखावा न करें, नुकसान होगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

वृषभ राशिफल (Taurus) 

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अपने कार्य कर पाएंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपने विचारों को मजबूत बनाये रखें। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी मिलने की सम्भावना है। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। कोई आपकी आलोचना कर सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

कारोबार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। वाहन खरीद सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहें।

कर्क राशिफल (Cancer)

समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। सहजता से सभी प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। तेज गर्मी का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है। पदोन्नति से परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल (Leo) 

आज किसी बात को लेकर दिक्कत में रहेंगे। निगेटिविटी ज्यादा रहेगी।दफ्तर में सहयोगियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं। अधिक जिम्मेदारी के चलते थकान रहेगी।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कन्या राशिफल (Virgo) 

दफ्तर के सहयोगी आपकी मदद करेंगे। रिश्तों को बचाने के लिये संयम का परिचय दें। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे। मनोनुकूल कार्यों को आप काफी समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है।नए काम से लाभ होगा।

तुला राशिफल (Libra)

आज धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। ज्यादा काम के चलते सेहत पर बुरा असर हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधी शांत रहेंगे। कार्य क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 

अपने जीवनसाथी से मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आयोजन होगा। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी। सिरदर्द हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius) 

कारोबार से खरीदी कर सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। निवेश से लाभ होगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn) 

पदोन्नति से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। आप सकारात्मक रहेंगे। किसी बहसबाजी में न पड़ें। छात्रों को लाभ होगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुये कार्य आज शुरू हो जायेंगे। सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पैतृक मामले में प्रगति होगी।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

कुंभ राशिफल (Aquarius)

मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आपकी योजना फलीभूत होगी। संतान के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑफिस में अफसरों से मुलाकात होगी। आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। छात्र योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करें। जोड़ों के दर्द से दिक्कत में रहेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल (Pisces) 

खर्च ज्यादा होने से तनाव होगा। अनजान व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें। दिनचर्या में परिवर्तन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भरोसेमंद व्यक्ति आपको गलत जानकारी दे सकता है। आज यात्रा करते समय सावधान रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...