नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में कमी होने लगी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 61,267 नए केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक देश में 66 लाख कोरोना के केस हो चुके हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 61,267 नए मामले सामने आए हैं।
सोमवार की तुलना में नए मामलों में काफी गिरावट आई है। वहीं 804 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच गई है।
देश में वर्तमान में कोविड के कुल मामले 66,85,083 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,023 है जबकि 56,62,491 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,03,569 मरीजों की मौत हो चुकी है।