1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजादी की 75वीं वर्षगांठ : अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले विराट खंड में निकाली गई जन जागरूकता रैली

आजादी की 75वीं वर्षगांठ : अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले विराट खंड में निकाली गई जन जागरूकता रैली

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ में भारत माता पूजन व अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गोमतीनगर विराट खंड कॉलोनी में अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता रैली निकाली। यह जागरूकता रैली शनि मंदिर के पीछे,टंकी वाले पार्क से एकत्र होकर तिरंगे झंडे के साथ एक प्रभात फेरी निकाली गई। ये जन जागरूकता रैली पूरे विराट खंड कालोनी में भ्रमण किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ में भारत माता पूजन व अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गोमतीनगर विराट खंड कॉलोनी में अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता रैली निकाली। यह जागरूकता रैली शनि मंदिर के पीछे,टंकी वाले पार्क से एकत्र होकर तिरंगे झंडे के साथ एक प्रभात फेरी निकाली गई। ये जन जागरूकता रैली पूरे विराट खंड कालोनी में भ्रमण किया।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:सामूहिक विवाह में भाई-बहन के फेरे कराने पर योगी सरकार सख्त,दो अधिकारियों पर गिरी गाज,दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 5 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे भारत माता पूजन व आरती, 500 लोगों द्वारा सामूहिक वन्दे मातरम का गान किया जाएगा। इसके अलावा आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारी के साथ हीं उस काल खंड के गुमनाम क्रान्तिकारी योद्धा की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शहीदों का सम्मान, बच्चों द्वारा महापुरुषों की झांकी प्रस्तुत की जायेगी। इस बीच घर घर संपर्क कर अमृत महोत्सव का ध्येय भी बताया जायेगा।

इस तिरंगा यात्रा में विराट खंड के गणमान्य नागरिक राजेश अवस्थी, वीके खरे, अशोक कुमार जग्गा, डॉ. डीपी पाठक , एचएस श्रीवास्तव ,देवेंद्र तोमर, राधेश्याम तोमर, संतोष, डॉ. अमित नायक, बाल केश्वर, राघवेंद्र, रमेश वर्मा, अनिल मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा, पीएस भाटिया, माता प्रसाद ,शरद श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। रैली के उपरांत एक सभा की गई और भारत माता का पूजन एवं वंदे मातरम गाया गया और उन शहीदों को नमन किया गया जिनका हमारी स्वतंत्रता आंदोलन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा था।

पढ़ें :- Lucknow: सीटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

वार्ता में ज्योति प्रकाश (सामाजिक कार्यकर्ता) ने बताया कि इसी प्रकार के छोटी-छोटी प्रभात फेरियां, गोष्टी, भारत माता पूजन एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन का कार्यक्रम हर गली मोहल्ले में किया जाएगा तथा जिन वीरों के कारण हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उन्हें भी याद किया जाएगा। वैसे वीर जो इतिहास के पन्नों से लुप्त हो गए हैं उन्हें खोजा जाएगा और लोगों को उनके बारे में बताया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...