मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। मित्रों के साथ सार्थक चर्चा होगी। छात्रों को शिक्षकों की मदद मिलेगी। पूर्व से चले आ रहे कष्टों से मुक्ति मिलने की संभावना है। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरी करने में कोई कोताही न करें। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।
किसी विरोधी की बात से आप क्रोधित हो सकते हैं। अपने मन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। किसी को अपशब्द न कहें। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात अफसरों से होगी। आपकी तरक्की में कोई बाधक बन सकता है। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
रूके हुए कार्य को पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। लवर्स का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दंपत्तियों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। आज खर्च ज्यादा होगा।
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। कारोबार की परेशानी दूर होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अनजान लोगों की वजह से दिक्कत में आ सकते हैं। अपने जीवनसाथी को उपहार देंगे। आज पास की जगह घूमने के लिए जाएंगे। तनाव दूर होगा।
व्यर्थ की चर्चा में समय नष्ट कर सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम ले सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। फील्ड में काम करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे।
युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है। आज घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिता पाएंगे। छात्रों का पठन पाठन में मन लगेगा। आज किसी रिश्तेदार के यहां से शुभ सूचना मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है।
आज अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होने से शांत महसूस करेंगे। नौकरी पेशा को लाभ होगा। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कारोबार को लेकर नया प्लान बनाएंगे। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।
आज उधार देने से बचें। आपकी रकम डूब सकती है। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। घर परिवार के मामलों में अपने अड़ियल रवैए को छोड़ें। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें। किसी उलझन से मुक्ति मिल सकती है। किसी को सलाह देने से बचें। आज का दिन सामान्य रहेगा।
आज सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। गलत खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्या उभर सकती है। पूर्व में की गई निवेश की रकम वापस नहीं मिलने से दिक्कत में आ सकते हैं। लेनदेन के दौरान सावधान रहना होगा। आज का दिन आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। प्रभु की आराधना करें।
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी समस्या दूर होगा। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज लवर्स प्रपोज कर सकते हैं। सोच समझकर ही बातचीत करें। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मकर राशि वालों को आज शुभ सूचना मिल सकती है।
पूर्व की गलतियों से सबक लें, उसे न दोहराएं। आज का दिन अच्छा रहेगा। दंपत्तियों के बीच की उलझन दूर होगी। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी बात मानने के लिए किसी पर दबाव न डालें। पठन पाठन में मन लगेगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के इलाज में खर्च होगा।
किसी काम को लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया आपके लिए घातक साबित हो सकता है। दफ्तर में किसी सहयोगी की बात से ठेस लग सकती है। पूर्व के निवेश से लाभ होने की संभावना है। बैंक, बीमा संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सलाह देना भारी पड़ सकता है।