1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 दिसंबर 2022 राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बड़ा मुनाफा, जानी अपनी राशि का हाल

9 दिसंबर 2022 राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बड़ा मुनाफा, जानी अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

वृषभ राशिफल

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की गति बढ़ेगी। आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ा सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

मिथुन राशिफल

आज का आसान काम आपको आराम के लिए काफी समय देगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए अच्छा है, जिसकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। अपने मेहमानों के साथ बुरा व्यवहार न करें। आपका ऐसा बर्ताव न सिर्फ आपके परिवार को दुखी कर सकता है, बल्कि रिश्तों में दूरियां भी पैदा कर सकता है।

सिंह राशिफल

आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबित कार्यों को पूरा करना आपके हित में है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर्स से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आपकी हंसी-मजाक आप पर भारी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल

आज आपके व्यवसाय में रुकावटें आएंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी मदद कर सकता है। रोमांस आनंददायक और काफी रोमांचक रहेगा।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

तुला राशिफल

अनचाही यात्राएं थका देने वाली साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ होगा। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होना तय है। मन से मेहनत करने में सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के माध्यम से लाभ होगा। आपकी संतान के पुरस्कार वितरण समारोह का निमंत्रण आपके लिए सुखद अनुभव होगा। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी।

मकर राशिफल

आज आप खूब पैसा कमा सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथ से फिसलने न दें। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। आपके जीवन-साथी के परिजनों के कारण आपका दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दूसरों का आप पर विश्वास बड़ा फायदा दे सकता है। सहकर्मी अपने काम में आपसे मदद मांग सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वे आपकी मदद भी करेंगे।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

मीन राशिफल

आज नए प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय है। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम और जल्दबाजी से बचना होगा। आप चाहें तो मुश्किलों को मुस्कुरा के टाल सकते हैं या फिर उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...