1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली से एक दिन पहले द्वितीय चौपाई गोस्वामी समाज के द्वारा धूमधाम से निकाली गई

विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली से एक दिन पहले द्वितीय चौपाई गोस्वामी समाज के द्वारा धूमधाम से निकाली गई

प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली की द्वितीय चौपाई सोमवार की देर शाम को लाडली जी मन्दिर से रंगेश्वर महादेव तक निकाली गयी। द्वितीय चौपाई में गोस्वामीजन अबीर गुलाल में सराबोर होकर झांझ ढप की ठाप पर नाचते हुए चल रहे थे। वहीं बुर्जुग लोग होली के पद गाते हुए अपनी मस्ती में चल रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वृंदावन। प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली की द्वितीय चौपाई सोमवार की देर शाम को लाडली जी मन्दिर से रंगेश्वर महादेव तक निकाली गयी। द्वितीय चौपाई में गोस्वामीजन अबीर गुलाल में सराबोर होकर झांझ ढप की ठाप पर नाचते हुए चल रहे थे। वहीं बुर्जुग लोग होली के पद गाते हुए अपनी मस्ती में चल रहे थे।

पढ़ें :- आइए जानते हैं हिंदू धर्म के लोग होली क्यों मनाते हैं ? इसके पीछे क्या -क्या है मान्यताएं

विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली समापन के बाद लठामार होली की द्वितीय श्रीजी मंदिर से सुरु होकर दादी बाबा, बृषभान मंदिर, सुदामा चौक, होते हुए रंगीली गली स्थित रंगेस्वर महादेव पर अबीर गुलाल में सराबोर होकर झांझ ढप की ठाप पर नाचते हुए चल रहे थे। एक ओर जहां युवा नाचते हुए होली के रंग में सराबोर थे तो दूसरी और बुजुर्ग झांझ,ढप के साथ होली के पद गायन में सराबोर थे। रंगेस्वर महादेव को अबीर गुलाल अर्पित कर राधाकृष्ण के जय घोष करने लगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...