1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस—वे पर रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस—वे पर रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

पुलिस का कहना है मृतकों की पहचान संतोष कुमार (40), उषा देवी (50) और सतपाल सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार में जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...