1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, फेमस सिंगर का गाते गाते हुए निधन

इंडस्ट्री पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, फेमस सिंगर का गाते गाते हुए निधन

ओड़िशा के मशहूर गायक मुरली मोहपात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी है। कहा जा रहा है कि सिंगर कोरापुट डिस्ट्रिक्ट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Murali Mohapatra passed away: ओड़िशा के मशहूर गायक मुरली मोहपात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी है। कहा जा रहा है कि सिंगर कोरापुट डिस्ट्रिक्ट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे थे।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

इस दौरान वह स्टेज पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुरली मोहपात्रा के निधन की खबर से सभी को बड़ा झटका लगा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहपात्रा एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार गाने गाए थे। इसके बाद वह अचानक स्टेज पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें मोहपात्रा ओड़िशा के फेमस गायक थे। उन्हें जयपुर में अक्षय मोहंती के नाम से भी जाना जाता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...