पणजी। एक शख्स अपने आपको यूपी का मंत्री बताकर गोवा के राज्य अतिथि घर में 12 दिनो तक रूका रहा और इस बीच किसी को कोई खबर ही नही मिली। जब उसकी हरकते संदिग्ध लगने लगीं तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वो एक फ्राड था, हैरानी की बात यह रही है कि उसके साथ 4 अन्य लोग भी रह रहे थे इसके बावजूद किसी को कोई शक ही नही हुआ।
गोवा पुलिस ने इस शख्श को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बताया गया कि सुनील सिंह नामका एक शख्स 12 दिन से गोवा के एक राज्य अतिथि गृह में रुका हुआ था। उसने एक दिन गोवा के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय भी मांगा था। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री बता रहा था और उसके साथ अतिथि ग्रह में 4 अन्य लोग भी रह रहे थे। उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। गोवा क्राईम ब्रांन्च टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ही पुलिस को आरोपी सुनील सिंह के बारे में बताया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कई दिनो तक तो किसी को कोई शक नही हुआ लेकिन कुछ दिनो बाद उसकी हरकते संदिग्ध लगने लगी तो उस पर गौर करना शुरू कर दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी ने गोवा के सहकारिता मंत्री गोविंद गावडे से पिछले सप्ताह मुलाकात भी कर ली थी और कई मामलों पर उनके साथ चर्चा भी की थी।