1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी सरकार के मंत्री जनता को दिया अजब तर्क – पेट्रोल महंगा है तो साइकिल क्यों नहीं चलाते?

बीजेपी सरकार के मंत्री जनता को दिया अजब तर्क – पेट्रोल महंगा है तो साइकिल क्यों नहीं चलाते?

देश की जनता पेट्रोल-डीजल के कीमतों लगी आग से परेशान है। इसी बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री जनता को अजब तर्क दे रहे हैं। इन कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सलाह दी है कि अगर पेट्रोल-डीजल महंगा है, तो साइकिल क्यों नहीं चलाते? उन्होंने तो मंत्रियों को भी साइकिल चलाने की सलाह दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

इंदौर। देश की जनता पेट्रोल-डीजल के कीमतों लगी आग से परेशान है। इसी बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री जनता को अजब तर्क दे रहे हैं। इन कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सलाह दी है कि अगर पेट्रोल-डीजल महंगा है, तो साइकिल क्यों नहीं चलाते? उन्होंने तो मंत्रियों को भी साइकिल चलाने की सलाह दी है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अजब हल निकाला है। मंत्री तोमर ने कहा साइकल चलाओ। यह सिर्फ आम जनता नहीं हम सभी मंत्रियों के लिए ये भी कह रहा हूं। छह गाड़ियों का काफिला लेकर चलने वाले मंत्रीजी आम जनता को साइकिल से चलने की नसीहत इंदौर में दे गए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए तो क्या हुआ? साइकिल चलाओ सेहत अच्छी रहेगी।

साइकिल चलाओ

हालांकि महंगाई की बात को मंत्रीजी ने स्वीकार किया है। तोमर ने कहा उन्होंने पेट्रोल डीजल के दामों से होने वाले मुनाफे पर कहा इसका उपयोग लोगों के इलाज में खर्च किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 3 महीने के बिल माफ करने की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने कहा जो उनकी सरकार के समय दरें पहले से सुनिश्चित थीं वही दरें अभी भी लागू हैं। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश है जहां 100 यूनिट बिजली 100 रुपए में मिल रही है। कमलनाथ यह स्पष्ट करें किन लोगों के बिल की बात कर रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में जो हाई लाइफस्टाइल जी रहे हैं सिर्फ उनका बिजली बिल 100 से अधिक आता है।

अफसरों को फटकार

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

तोमर ने कहा मध्य प्रदेश इस बार अपने बजट का 21 हजार करोड़ सब्सिडी पर खर्च करने जा रहा है । इंदौर से जाते समय ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर एक्शन मूड में नजर आए। वो अचानक 33/11 केबी सब स्टेशन पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान सब स्टेशन में मौजूद ट्रांसफार्मर के पास पेड़ और झाड़ियां दिखीं जिससे स्पार्किंग का खतरा रहता है। उन्होंने विधुत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और खुद ही झाड़ियों को काटा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...