1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तालिबानी फरमान से डरी महिला ने कर लिया सुसाइड, शादीशुदा पुरूष के साथ भागने पर सुनाई गई थी पत्थरों से मारने की सजा

तालिबानी फरमान से डरी महिला ने कर लिया सुसाइड, शादीशुदा पुरूष के साथ भागने पर सुनाई गई थी पत्थरों से मारने की सजा

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई बेहद ही हैरान करने वाले मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच घोर प्रांत का एक मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने तालिबानी फरमान से डरकर सुसाइड कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई बेहद ही हैरान करने वाले मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच घोर प्रांत का एक मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने तालिबानी फरमान से डरकर सुसाइड कर ली है।

पढ़ें :- Sri Lanka PM Gunawardene:  श्रीलंका के पीएम गुणवर्धने ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

दरअसल, तालिबान ने एक विवाहित पुरुष के साथ घर से भागने वाली महिला को पत्थर मारने की सजा सुनाई थी। इस सजा से पहले ही ​महिला ने दुपट्टे से अपना गला घोंट लिया। उसके घर पर उसकी लाश मिली। अफगानिस्तान में हाल के दिनों में महिलाओं के घर से भागने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

तालिबानी अधिकारियों ने इन लोगों को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने या फिर सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई है। ये मामले ऐसे समय सामने आ रहे हैं जब देश में महिलाओं के खिलाफ सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। कई इलाकों में उन्हें शिक्षा हासिल करने पर भी रोक है।

 

पढ़ें :- Mexico Forest Fire : मेक्सिको के जंगलों में फैली आग , नागरिक सुरक्षा और कोनाफोर कर्मी बचाव में लगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...