1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 September 2022 Ka Panchang : आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त

18 September 2022 Ka Panchang : आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त

18 September 2022 Ka Panchang : आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज जिन लोगों का स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की अष्टमी को हुआ हो, उन लोगों का श्राद्ध आज किया जायेगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

18 September 2022 Ka Panchang : आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज जिन लोगों का स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की अष्टमी को हुआ हो, उन लोगों का श्राद्ध आज किया जायेगा। आज सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा , उसके बाद व्यतिपात योग लग जाएगा, जो की कल सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 11 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा । इसके अलावा आज कालाष्टमी, जीवित्पुत्रिका व्रत है। पंडित गोरखनाथ मिश्र  से जानिए रविवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि – आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक
  • सिद्धि योग –  आज सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक
  • व्यतिपात योग – अगली सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा
  • मृगशिरा नक्षत्र – आज दोपहर बाद 3 बजकर 11 मिनट तक

राहुकाल

  • दिल्ली– शाम 04:51 से शाम 06:23 तक
  • मुंबई– शाम 05:07 से शाम 06:38 तक
  • चंडीगढ़– शाम 04:52 से शाम 06:24 तक
  • लखनऊ– शाम 04:36 से शाम 06:08 तक
  • भोपाल– शाम 04:49 से शाम 06:21 तक
  • कोलकाता– शाम 04:05 से शाम 05:37 तक
  • अहमदाबाद– शाम 05:08 से शाम 06:40 तक
  • चेन्नई– शाम 04:37 से शाम 06:08 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सूर्योदय- सुबह 5:51 बजे
  • सूर्यास्त – सूर्यास्त- शाम 6:57 बजे

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...