1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 31 दिसंबर 2021 का राशिफल : इस राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन

31 दिसंबर 2021 का राशिफल : इस राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन

Horoscope 31 December 2021 : पौष माह के कृष्ण पक्ष प्रदोष के दिन आज सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र (Anuradha Nakshatra) व चन्द्रमा वृश्चिक राशि (moon scorpio) में है। शुक्र व शनि मकर राशि में व गुरु कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि (Kumbh Rashi) के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 31 December 2021 : पौष माह के कृष्ण पक्ष प्रदोष के दिन आज सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र (Anuradha Nakshatra) व चन्द्रमा वृश्चिक राशि (moon scorpio) में है। शुक्र व शनि मकर राशि में व गुरु कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि (Kumbh Rashi) के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन 31 दिसंबर साल 2021 का आखिरी तारीख है। जो शुक्रवार को द्वादशी तिथि पर पड़ रहा है। आइए जाने अपनी राशि का हाल।

मेष राशिफल(Mesh Rashifal)
इस राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। सेहत आज अच्छी होगी और ऊर्जावान बनी रहेंगी। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। आपके वैवाहिक में मनमुटाव चल रहा अब सुलझ जाएगा। परिवार का साथ मिलेगा और पार्टी करेंगे। इस राशि वाले गाय को पालक खिलायें। इस राशि के जातक पिता से लाभ मिलेगा। आपके लिए शुभ अंक (Lucky Number) 5 और रंग (Colour) बैंगनी है।

वृष राशिफल (Vrish Rashifal)
इस राशि के स्वामी शुक्र इस समय मकर राशि में है। चन्द्रमा वृश्चिक में शुभ हैं। व्यावयायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशिफल(Mithun Rashifal)
इस राशि वाले आज के दिन कोई भी काम करें लाभ मिलेगा। मिथुन राशि जातकों के लिए सेहत बढ़िया है। ऑफिस में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्यार करते हैं तो साथ निभायेंगे भी। आज दांंपत्य जीवन में पारिवारिक हस्तक्षेप रिश्ते खराब करेगा। इस राशि के जातक हनुमान जी को गुलाब या गुलाब की माला चढ़ायें। इस राशि के जातक आज लोन लेने का मन बनायेंगे , तो अच्छा रहेगा। आपका शुभ अंक पांच और रंग हरा है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कर्क राशिफल (Kark Rashifal)
आज के दिन इस इस राशि के जातक नौकरी में कुछ अधिक व्यस्त होगे। प्रबंधन व उत्पादन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ प्रभावी निर्णय लेंगे। जातक आज कुछ जरूरी उपकरणों की खरीद करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य तौर अच्छा होगा। किन्तु किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ तनाव की स्थिति होगी। इसके बाद भी न्यू ईयर की मस्ती में सराबोर रहेंगे।

सिंह राशिफल (Singh Rashifal)
इस राशि वलों का शुक्र के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ व सूर्य के धनु गोचर से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व हरा रंग शुभ है।

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal)
इस राशिवाले व्यवसाय में प्रगति व छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। मंगल का गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशिफल(Tula Rashifal)
इस राशि के जातक का स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा होगा। आपके काम-काजी जीवन में प्र​गति होगी। किसी संस्था के मध्य अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर देगे। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। कानूनी मामलों में परेशानी होगी। न्यू ईयर के दिन जातक काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे

वृश्चिक राशिफल(Vrishchik Rashifal)
आज चन्द्रमा इसी राशि में है। कफ जनित विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बैंकिंग व प्रशासनिक जाँब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

धनु राशिफल (DhanuRashifal)
गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व सूर्य का धनु राशि मे गोचर सफलता के लिए आज अति अनुकूल है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर राशिफल(Makar Rashifal)
शनि इस राशि में व वृश्चिक का चन्द्रमा करियर में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेन्स में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ राशिफल (Kumbh Rashifal)
शुक्र द्वादश व गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर करियर में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशिफल (Meen Rashifal)
छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुंदरकांड पाठ करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...