1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 अक्टूबर 2022 का राशिफल : इन जातकों पर बरसेगी बजरंग बली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

11 अक्टूबर 2022 का राशिफल : इन जातकों पर बरसेगी बजरंग बली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

11 अक्टूबर 2022 का राशिफल : ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

11 अक्टूबर 2022 का राशिफल : ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

मेष : परीक्षा में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृष : किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन: मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कर्क : धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 :चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विधान, जानें विधि

सिंह : सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

कन्या : आय वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

तुला : कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आय में सुधार होगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। तरक्की के योग बन रहे हैं।

धनु : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का सानिध्य रहेगा। सन्तान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। भाइयों में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

मकर : कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों के सहयोग से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ : मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मीन : शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु किसी मित्र से वाद-विवाद से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के विस्तार पर भी खर्च बढ़ सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...