1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj ka rashifal: वृश्चिक, धनु, मकर समेत इन जातकों को मिलेगी सफलता, जाने अपनी राशि का हाल

Aaj ka rashifal: वृश्चिक, धनु, मकर समेत इन जातकों को मिलेगी सफलता, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल  

आज कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार करेंगे। किसी से वैचारिक संघर्ष टाल सकेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने दिक्कत होगी।  वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका रहेगी, सतर्क रहें। मित्रों से लाभ होगा। नकारात्मक विचार आएंगे। किसी काम में ज्यादा धन खर्च होगा। खान-पान को नियंत्रित रखना पड़ेगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

वृषभ राशिफल 

आज संभलकर रहें। जोखिम वाले कार्य आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी आयोजन कर सकेंगे। अपने कौशल को निखार सकेंगे।  वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन को लेकर खर्च होगा। आमदनी स्थिर रहेगी। सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन का तनाव कम होगा।

मिथुन राशिफल

आज किसी के साथ बहस हो सकती है। तनाव पैदा कर सकते हैं। सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना की आशंका है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आपके सम्मान को हानि पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है। गैरजरूरी खर्च बढ़ेगा। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। अपना दिमाग शांत रखें।

कर्क राशिफल

कारोबार से जुड़े नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आमदनी के स्रोत बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे।  आत्मसंतोष रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। यात्रा तथा वैवाहिक योग हैं। दंपत्तियों के साथ अच्छी घटना होगी।पारिवारिक लोगों की मदद करेंगे।

सिंह राशिफल

जॉब के क्षेत्र में लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आप प्रभुत्व और प्रभाव जमाएंगे। आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम आसानी से पूरा होगा। भद्र पुरुषों से मुलाकात होगी। प्रमोशन की संभावना रहेगी। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कन्या राशिफल 

आज का दिन शांति से गुजारेंगे। धर्म ग्रंथों का अध्ययन करेंगे। तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। मित्रों से लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक रूप स्वस्थ रहेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है।

तुला राशिफल 

आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए प्रयास करेंगे। फिर भी नए काम शुरू न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। कुटिल दोस्तों से सचेत रहें। गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी। परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज आपके व्यवहार में परिवर्तन आएगा। आज मनोरंजन के मूड में रहेंगे। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। मित्रों, परिजनों का साथ मिलेगा।सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मृदु व्यवहार से लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

धनु राशिफल 

आज का दिन शुभ है। काम आसानी से होंगे। परोपकार की भावना रहेगी। आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत हो सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद ही आनंद होगा। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। सामाजिक लोगों से सार्थक चर्चा होगी। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी काम को छोटा न समझें। अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी।

मकर राशिफल

आज का दिन फलदायी रहेगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। विवाद शांत होंगे। पैतृक कार्यों में मन लगेगा। आपको अस्वस्थता अनुभव होगा।शारीरिक थकान रहेगी। किसी काम के पूरा नहीं होने से चिंता हो सकती है। यात्रा को टालें, नुकसान की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

पढ़ें :- 6 July 2023 ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन राशि जातकों का दिन रहेगा बेहद ख़ास, इन्हें मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशिफल

क्रोध की भावना रहेगी। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। सगे संबंधियों के कारण मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। सेहत खराब रहेगी। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण से मानसिक शांति मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे। सगे संबंधियों से बातचीत हो सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा।कारोबार में साझेदारी के लिए उत्तम समय है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी के प्रति बुरा न सोचे। मित्रों से संबंध अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनी किसी कमजोरी को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...