1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ये ऐलान गुजरात चुनाव को लेकर किया है। दरअसल, केजरीवाल सोमवार को गुजरात पहुंचे हैं, जिसके बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ये ऐलान गुजरात चुनाव को लेकर किया है। दरअसल, केजरीवाल सोमवार को गुजरात पहुंचे हैं, जिसके बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- Big Accident : अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे हादसे में कार सवार 10 लोगों ने गंवाई जान

उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता की अपेक्षा को देखते हुए आप के कार्यकर्ता और नेता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और आगामी चुनाव में पार्टी सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बता दें कि, सीएम केजरीवाल इससे पहले फरवरी में सूरत गए थे। जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी। अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

 

पढ़ें :- मोदी की गारंटी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े देशवासी का भी जीवन बदलना है: पीएम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...