1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. AAM Galka Recipe: घर में बनाएं कच्चे आम का खट्ठा मीठा गल्का, पूड़ी और पराठा के साथ खाकर कहेंगे वाह…

AAM Galka Recipe: घर में बनाएं कच्चे आम का खट्ठा मीठा गल्का, पूड़ी और पराठा के साथ खाकर कहेंगे वाह…

आम बाजारों में सज चुके है। गर्मियों में आम की मांग खूब बढ़ जाती है। क्योंकि आम फलो का राजा है और लोगों की जुबान पर राज करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mango Galka Recipe: आम ( Mango ) बाजारों में सज चुके है। गर्मियों में आम की मांग खूब बढ़ जाती है। क्योंकि आम फलो का राजा है और लोगों की जुबान पर राज करता है। चाहे वो आम का अचार हो, पना हो, चटनी हो या मुरब्बा।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

AAM Galka Recipe

सभी लोग इसे बड़े चाव से खाते है। आज हम आपको कच्चे आम (Mango ) का खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) बहुत ही आसान और कम समय में बनाने का तरीका बताएंगे। जिसे आप चाहे बच्चों को खिलाएं या बड़ों को सभी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए बताते है आम का गलका बनाने का तरीका।

AAM Galka Recipe

सामग्री

पढ़ें :- Nestle Row : नेस्ले की गुणवत्ता पर सवाल एक्शन में सरकार , शिशु उत्पादों में अधिक चीनी होने की रिपोर्ट के बाद CCPA ने उठाया ये कदम

आम का गलका (Mango Galka) बनाने के लिए 250 ग्राम कच्चा आम

1 बड़ा चम्मच सौंप

1 छोटा  चम्मच कलौंजी

एक चुटकी हींग

250 ग्राम गुड़ या चीनी

पढ़ें :- Malai Kofta recipe: रोज रोज वही खाना खाकर हो गए हैं बोर तो आज लंच या डिनर में ट्राई करें मलाई कोफ्ता रेसिपी

आधा चम्मच नमक

आधा चम्मच गरम मसाला

आधा चम्मच लाल मिर्च

आम का गलका (Mango Galka)  बनाने की  विधि

पहले कच्चा आम (Mango ) को धोकर साफ करके सूखा लें। फिर इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में दो चम्मच तेल डाले इसमें सौंफ, कलौंजी, हींग डाल दें। इसके बाद कटे हुए कच्चे आम को डाल दें।

एक कप पानी डालें और इसमें गुड़ या चीनी जो भी आपको पसंद हो डाल दें। अब इसे ढक कर पकने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद चेक करें कि आम पके है या नहीं। अगर पक गए है तो तैयार है खट्टा मीठा गलका (Mango Galka) ।

पढ़ें :- Dahi Bhindi: आज लंंच या डिनर में एकदम अलग तरह से बनाएं भिंंडी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...