हाथरस। हाथरस केस को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी राजनीतिक चमकाने में जुटी हुई हैं। प्रियंका और राहुल गांधी के हाथरस जाने के बाद सभी पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर मीडिया से बातचीत करने जा रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे एक युवक ने संजय सिंह पर स्याही फेंक दी। इसके बाद वहां पर हंगामा मच गया। स्याही फेंकने के बाद युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे @AamAadmiParty सांसद @SanjayAzadSln जी पर स्याही फेंकवा कर भाजपा ने आज अपने स्याह पक्ष को उजागर कर दिया है।
संजय सिंह जी पर जो स्याही फेंकी गई है उसी स्याही से योगी के काले कारनामों का काला इतिहास लिखा जाएगा। pic.twitter.com/lLAuiCVzzf
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) October 5, 2020
पढ़ें :- बीमार मां से मिलने के लिए पत्रकार सिद्दीक कप्पन को मिली 5 दिन की अंतरिम जमानत, मीडिया से बातचीत करने पर रोक
इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के समझाने के बाद आप कार्यकर्ता शांत हो गए हैं। वहीं, पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।