1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Aap Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा के दौरान बोले अरविंद केजरीवाल- AAP को एक मौका दें

Aap Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा के दौरान बोले अरविंद केजरीवाल- AAP को एक मौका दें

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Aap Tiranga Yatra : आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। भगवंत मान के साथ, केजरीवाल ने आज अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया और शहर में एक रोड शो में भाग लिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भीड़ से कहा कि ‘AAP को एक मौका दें।’अरविंद केजरीवाल के साथ अहमदाबाद में रोड शो करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले हैं।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...