बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तब्बू (Tabu) , राधिका मदान (Radhika Madan) और शार्दुल भारद्वाज (shardul bhardwaj) स्टारर फिल्म 'Kuttey' का पहला गाना 'आवारा डॉग्स' रिलीज हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
Aavaara Dogs Song Release: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तब्बू (Tabu) , राधिका मदान (Radhika Madan) और शार्दुल भारद्वाज (shardul bhardwaj) स्टारर फिल्म ‘Kuttey’ का पहला गाना ‘आवारा डॉग्स’ रिलीज हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुत्ते’ के टाइटल सॉन्ग ‘Awaara Dogs’ में अर्जुन और तब्बू म्यूजिक बीट्स पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने की डार्क, डर्टी और भयानक दुनिया ‘आवारा कुत्तों’ को और भी खतरनाक बनाती है जिसमें अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज दिखाई दे रहे हैं।
गुलज़ार के बोल के साथ, गाने के शब्द परफेक्ट तरीके से फिल्म और उसके किरदारों को दर्शाते हैं। गुलज़ार ने हमेशा विशाल भारद्वाज के म्यूजिक के लिए कुछ शानदार गीत लिखे हैं। उनकी केमिस्ट्री ने कुछ कमाल के गाने बनाए हैं जो चार्टबस्टर रहे हैं और अब भी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में सभी की निगाहें अब फिल्म के दूसरे गानों पर टिकी हैं।