1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Aazadi Ka Amrit Mahotsav: Mukesh Ambani और Nita ने मनाया आजादी का जश्न, वायरल हुई तस्वीर

Aazadi Ka Amrit Mahotsav: Mukesh Ambani और Nita ने मनाया आजादी का जश्न, वायरल हुई तस्वीर

आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Aazadi Ka Amrit Mahotsav: आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

इसी कड़ी में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी आजादी का जश्न मनाया। फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) का यह वीडियो शेयर किया है।

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि नीता और मुकेश अंबानी के साथ उनका पोता पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) भी हैं। पोते के संग अंबानी परिवार आजादी का जश्न मना रहा है।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। नीता अंबानी के लुक की बात करें तो वो सिंपल सूट में नजर आ रही हैं। वहीं नन्हें पृथ्वी अंबानी अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत रहे हैं। मुकेश अंबानी, पोते को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट वर्ल्ड में यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल है। आपको बता दें कि पृथ्वी अंबानी, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका के बेटे हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में आकाश और श्लोका ने शादी रचाई थी और साल 2021 यह कपल पेरेंट्स बने।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...