1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Accident: Divyanka Tripathi को लगी गंभीर चोट, जख्मों की तस्वीर शेयर कर मुस्कुराती आई नजर

Accident: Divyanka Tripathi को लगी गंभीर चोट, जख्मों की तस्वीर शेयर कर मुस्कुराती आई नजर

टीवी फेमस एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आए दिन अपने फोटोज और वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भाग लिया था। आप जानते ही होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस शो की रनरअप रही थीं हांलांकी उनकी जगह शो अर्जुन बिजलानी जीत गए। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: टीवी फेमस एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आए दिन अपने फोटोज और वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)  ने टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लिया था। आप जानते ही होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस शो की रनरअप रही थीं हांलांकी उनकी जगह शो अर्जुन बिजलानी जीत गए।

अब इन सभी के बीच हाल ही में दिव्यांका ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दिखाया है कि वो वाकई में एकदम रफ एंड टफ हैं।

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में दिव्यांका ने सेम पोज दिया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर एडिटेड हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दिव्यांका के पैर में चोट के निशान नजर आ रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने यह जानकारी दी है कि उन्हें ये दाग छिपाने की कोई जरूरत नहीं है।

आगे उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी है। आप देख सकते हैं दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एडिटेड या ओरिजिनल? मैं बाद वाला प्रिफर करती हूं। छिपाना क्यों। हकीकत को गले लगाइए। आपका क्या कहना है?’

इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। उन्होंने लिखा है, ‘डरिये नहीं ये छोटा सा साइकल ऐक्सीडेंट था।’ वहीं दूसरी तरफ दिव्यांका त्रिपाठी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस कमेंट कर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

आप सभी जानते ही होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने टेलीविजन पर धारावाहिक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के साथ डेब्यू किया था और इसके बाद वह टीवी शो ये है मोहब्बतें से और मशहूर हो गईं.

पढ़ें :- video : पति संग रोमांस में डूबी भाग्यश्री, वायरल हुआ वीडियो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...