1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Accident : महाराष्ट्र के पुणे में एक की परिवार के 5 लोगों की मौत, एक घायल

Accident : महाराष्ट्र के पुणे में एक की परिवार के 5 लोगों की मौत, एक घायल

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रंजनगांव एमआईडीसी के पास अहमदनगर-पुणे हाईवे पर हुआ है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Accident : महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रंजनगांव एमआईडीसी के पास अहमदनगर-पुणे हाईवे पर हुआ है। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

एसपी अभिनव देशमुख के अनुसार बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर में कार की भिड़त की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक घायल है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। कंटेनर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि पूर्व विधायक की कार के परखच्चे उड़ गए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...