1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Accident: सड़क हादसे में हुई Insta Star Rowdy Bhati का हुआ निधन

Accident: सड़क हादसे में हुई Insta Star Rowdy Bhati का हुआ निधन

इन दिनों कई ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो दुखी कर रही हैं। बीते साल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक खत्री (Prateek Khatri) का निधन एक सड़क हादसे में हो गया था। अब एक और इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी (Rowdy Bhati Death) का निधन हो गया। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Accident: इन दिनों कई ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो दुखी कर रही हैं। बीते साल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक खत्री (Prateek Khatri) का निधन एक सड़क हादसे में हो गया था। अब एक और इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी (Rowdy Bhati Death) का निधन हो गया।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

मिली जानकारी के तहत रोहित की मौत भी सड़क हादसे में हुई। रोहित की मौत की खबर जानकर उनके फैंस शॉक्ड हो गए है। आपको बता दें कि उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित भाटी की मौत सड़क हादसे में हो गई। दरअसल ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय शख्स रोहित की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वहीं रोहित के साथ कार में उनके दो दोस्त मनोज औऱ आतिश थे।


इस एक्सीडेंट में तीनों को गहरी चोट आई और इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। फिलहाल उनके दोस्तों का दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वे एक पार्टी से लौट रहे थे, यह घटना चूहड़पुर अंडरपास के पास तड़के 3 बजे हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...