1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी के बाद बीजेपी नेता राहुल सिन्हा पर कार्रवाई, चुनाव आयोग ने 48 घंटे का लगाया प्रचार पर रोक

ममता बनर्जी के बाद बीजेपी नेता राहुल सिन्हा पर कार्रवाई, चुनाव आयोग ने 48 घंटे का लगाया प्रचार पर रोक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार जारी है। सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच नेताओं की बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार जारी है। सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच नेताओं की बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज कर सकती है जारी

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर पाबंदी लगाने के बाद चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता राहुल सिन्हा पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है। आयोग की तरफ से लगाया गया ये बैन आज दोपहर दोपहर 12 बजे से लागू हो गया है। ये बैन 15 अप्रैल को 12 बजे दोपहर तक ही लागू रहेगा।

बता दें कि, कूच​बिहार के सितालकुची में हुए सीआरपीएफ बलों की फायरिंग में हुई चार लोगों की मौत पर विवादित बयान दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ही चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा के खिलाफ यह एक्शन लिया है।

राहुल सिन्हा ने सितालकुची की घटना पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि वहां 4 नहीं बल्कि 8 की मौत होनी चाहिए थी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर भी रोक लगा दी थी।

 

पढ़ें :- तो पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन में गहरी हुई दरार! TMC प्रत्याशियों के एलान के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...