1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस

Actress Akanksha Dubey : भोजपुरी  एक्ट्रेस  आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के आत्महत्या मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं से इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस उनके मोबाइल की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि मोबाइल से आकांक्षा की मौत का राज खुल सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Actress Akanksha Dubey : भोजपुरी  एक्ट्रेस  आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के आत्महत्या मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं से इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस उनके मोबाइल की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि मोबाइल से आकांक्षा की मौत का राज खुल सकता है।

पढ़ें :- हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोले पशुपति पारस

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  की मां मधु का कहना है, ‘मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती।’ एक्ट्रेस की मां ने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।

एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह (Bhojpuri Singer Samar Singh)आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे। साथ में वह एक्ट्रेस को काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर अकांक्षा के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार जब आकांक्षा ने समर सिंह से अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में नया मोड़,समर सिंह समेत दो पर केस

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने कब्जे में लीं ये चीजें

पढ़ें :- वरुण गांधी का कटेगा टिकट! पीलीभीत लोकसभा सीट से इस कद्दावर मंत्री को उतार सकती है बीजेपी
बता दें कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत पाई गईं। उन्होंने फांसी लगाकर मौत को चुना। उस कमरे में शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

आकांक्षा दुबे के मोबाइल में  मौत का रहस्य?

पुलिस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी खंगाल सकती है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि शनिवार रात वह किस पार्टी में गई थीं और वहां क्या हुआ?

होटल के महाप्रबंधक ने बताया कि लड़खड़ाते हुए होटल से निकली थीं एक्ट्रेस?

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) शनिवार रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं।

पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया

पढ़ें :- Kajol Pic: काजोल ने फैन्स संग शेयर की ढेर सारी सेल्फी, दख गेन्स बोले - beautiful smile

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे।

आकांक्षा को होटल छोड़ने वाला शख्स को  पुलिस ने  पकड़ा 
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उस युवक को ढूंढ निकाला, जिसने आकांक्षा को शनिवार देर रात होटल में छोड़ा था। युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के कमरे में रुका, फिर बाहर निकलकर चला गया था। पुलिस की तलाशी में पता चला है कि युवक लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है। आकांक्षा दुबे को होटल छोड़ने वाले शख्स ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। फिलहाल, युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। आशंका जताई गई है कि आकांक्षा दुबे ने अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने कब्जे में लीं ये चीजें
बता दें कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत पाई गईं। उन्होंने फांसी लगाकर मौत को चुना। उस कमरे में शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...