1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अडानी ने अंबानी को दिया बड़ा झटका, छीना एशिया के नंबर 1 अरबपति होने का ताज

अडानी ने अंबानी को दिया बड़ा झटका, छीना एशिया के नंबर 1 अरबपति होने का ताज

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन (Reliance Group Chairman) मुकेश अंबानी  (Mukesh Ambani) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। वह अब एशिया के सबसे बड़े अमीर नहीं रहे। गौतम अडानी (Gautam Adani) ने उन्हें फिर से दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। हालांकि भारत के दोनों उद्योगपति अब भी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली।​ रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन (Reliance Group Chairman) मुकेश अंबानी  (Mukesh Ambani) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। वह अब एशिया के सबसे बड़े अमीर नहीं रहे। गौतम अडानी (Gautam Adani) ने उन्हें फिर से दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। हालांकि भारत के दोनों उद्योगपति अब भी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaire List) में मुकेश अंबानी 7वें और गौतम अडानी (Gautam Adani)  छठे नबंर पर हैं। हालांकि दोनों के बीच केवल 0.4 अरब डॉलर का ही फासला है, जो आज मिट भी सकता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

शेयर बाजार खुलते ही बुधवार को रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन (Reliance Group Chairman)  मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  को झटका लगा है। आरआईएल (RIL)के शेयरों में आई गिरावट की वजह से उनके नेटवर्थ 2.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वह फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर (Forbes Real Time Billionaire ) इंडेक्स में एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान से आठवें पर आ गए हैं। अब अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति में 2.2 अरब डॉलर का फासला है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  की कुल संपत्ति आज घटकर 96.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, गौतम अडानी (Gautam Adani)  की संपत्ति में 1.97 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और अब उनके पास 98.3 अरब डॉलर की दौलत है।

बुधवार सुबह 9 बजे से पहले की स्थिति

कभी 300 अरब डॉलर की संपत्ति बना चुके दुनिया के नंबर वन अरबपति एलन मस्क की संपत्ति भी अब 206 अरब डॉलर ही रह गई है। हालांकि उनकी संपत्ति में मंगलवार को 3.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। दूसरे स्थान पर बर्नार्ड आर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 137.3 अरब डॉलर है। कभी दुनिया के नंबर वन अरबपति रहे जेफ बेजोस की संपत्ति 200 अरब डॉलर से घटकर 128 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, कभी चौथे नंबर पर काबिज रहने वाले मार्क जुकरबर्ग अब महज 59 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर आ गए हैं।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

बिल गेट्स 121.4 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं । वॉरेन बफेट 100.2 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गौतम अडानी 97.8 अरब डॉलर के साथ छठे और मुकेश अंबानी 97.4 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। लैरी एलिशन 96.4 अरब डॉलर के साथ 8वें और लैरी पेज 92.5 अरब डॉलर के साथ नौवें पोजीशन पर हैं। दसवें पायदान पर सर्गी ब्रिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 89.1 अरब डॉलर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...