1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Adani Third Richest : गौतम अदाणी बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने

Adani Third Richest : गौतम अदाणी बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) मंगलवार को नया कीर्तिमान रचते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बन गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton)के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अरबपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) मंगलवार को नया कीर्तिमान रचते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बन गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton)के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

विश्व के अरबपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स (Bloomberg Index) के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस (Amazon chief Jeff Bezos) हैं। अदाणी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है।

ब्लूमबर्ग (Bloomberg) के अरबपति सूचकांक (BillionaireIndex)के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी (Gautam Adani)  की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस (CEO Jeff Bezos) की 153 अरब डॉलर है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन (Louis Vuitton), जिसे आमतौर पर LVMH के रूप में जाना जाता है, के सह संस्थापक हैं। एलवीएमएच लक्जरी फैशन (LVMH Luxury Fashion) की दुनिया का विश्व का अग्रणी नाम है। अदाणी धनपतियों की दौड़ में देश के मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट (Bloomberg Report) के अनुसार अंबानी व चीन के जैक मा एशिया के दो अन्य बड़े रईस हैं, लेकिन वे अदाणी की तरह यह मुकाम हासिल नहीं कर सके हैं।

अदाणी समूह के संस्थापक हैं गौतम
गौतम अदाणी (Gautam Adani) अदाणी समूह (Adani Group) के संस्थापक हैं। यह समूह देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है। यह देश का सबसे बड़ा कोयला कारोबारी भी है। समूह की कंपनी के पास देश के कई एयरपोर्ट के संचालन का काम भी है। अदाणी समूह (Adani Group)  की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी (Gautam Adani) दुनिया के टॉप-10 रईसों की सूची में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

पिछले माह किया एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने का एलान

अदाणी समूह (Adani Group)  ने पिछले सप्ताह एनडीटीवी (NDTV)  में 29 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी का एलान कर सबको चौंका दिया था। समूह की एक कंपनी यह अधिग्रहण करने जा रही है, हालांकि एनडीटीवी (NDTV)  ने कहा है कि यह खरीदी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी के बाद ही हो सकेगी। अदाणी समूह (Adani Group)  की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (Vishwapradhan Commercial Private Limited) के जरिए एनडीटीवी (NDTV) की एक प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (Promoter Company RRPR Holding Private Limited) के 99.99 फीसदी शेयर खरीदने की पेशकश की है। इसमें कुछ कानूनी पेचीदगियां हैं। यानी एनडीटीवी (NDTV)  में 29 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी समूह (Adani Group)  की कंपनी आरआरपीआर को खरीदकर हासिल करेगी, इसे सेबी की मंजूरी मिलना है।

बिल गेट्स को पिछले माह पछाड़ा

गौतम अदाणी (Adani Group)  ने पिछले माह माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स (Microsoft chief Bill Gates) को पछाड़ दिया था। बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दान करने के कारण आई है।

अंबानी को फरवरी में पीछे छोड़ा था

पढ़ें :-  Scotland : स्कॉटलैंड में डूबने से 2 भारतीय छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे ट्रैकिंग पर

अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 60 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह देश के अन्य रईसों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। इसी साल फरवरी में गौतम अदाणी (Adani Group)  ने रिलायंस समूह (Reliance Group) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...