1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जन चौपल को सोनौली नगर मे किया संबोधित-केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी-वीडियो

जन चौपल को सोनौली नगर मे किया संबोधित-केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी-वीडियो

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के उपलब्धियों को बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी एवं नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली कस्बे में पहुंचे।

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

सोनौली महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के उपलब्धियों को बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी एवं नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली कस्बे में पहुंचे।
जहा राम जानकी मंदिर चौराहे पर पहुंचे विधायक और मंत्री जी का भाजपा नेता संजीव जायसवाल ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता कन्हैया लाल साहू ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए सोनौली कस्बे मे भ्रमण कर राम जानकी मंदिर पहुंचे।
श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी, प्रदीप सिंह का फूल माला पहनाकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
स्वागत के क्रम में भाजपा नेता एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष सोनौली संजीव जायसवाल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। जबकि भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू ने मंत्री व विधायक जी को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किया।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एव सोनौली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्र का समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सबका साथ और सबका विकास के फॉर्मूले पर सभी वर्गों का विकास किया है। आवास, शौचालय, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन, सामूहिक विवाह, जल योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सिंचाई योजना आदि की योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने ढाई साल से सरकार द्वारा फ्री राशन देने व कोरोना काल में लोगों को फ्री कोरोना के टीके लगाए जाने को उपलब्धि बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। साथ ही पूरे प्रदेश में माफियाओं की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त कर माफियाओं की कमर तोड़ दी गई है।

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा की जनता ने जिस तरह से मुझे प्यार आशीर्वाद देकर विधायक बनाया हम उसके आभारी है.ठीक उसी तरह सोनौली में भी कमल खिलाना है और भाजपा की सरकार बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मधुर सिंह,प्रदीप सिंह, नन्हें सिंह,विशुनदेव चौरसिया,बबलू सिंह,संजीव जायसवाल,कन्हैया साहू,महेंद्र जायसवाल,राजू भारती,विजय रौनियार,जगदीश जायसवाल,राजू गुप्ता,प्रेम जायसवाल,प्रेम सिंह,धर्मेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा,गणेश जायसवाल आनंद,कृष्णा जायसवाल,हरि नारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा,बाबूराम यादव,अमीर आलम,गुड्डू खान,सोनू वर्मा, सोनू साहू, अंकित साहू, बिक्की साहू,जुगुल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...