1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान ने IS-K के कमांडर को मार गिराया, साथी को गिरफ्तार कर लिया

Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान ने IS-K के कमांडर को मार गिराया, साथी को गिरफ्तार कर लिया

अफगानिस्तान में चुनौती बना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट्स खुरासान तालिबान के नाक में दम कर दिया है। आईएस-के तालिबान के लोगों को निशाना बना रहा है। काबुल के बगरामी इलाके में तालिबान ने  IS-K कमांडर को मार गिराया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan: अफगानिस्तान में चुनौती बना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट्स खुरासान तालिबान के नाक में दम कर दिया है। आईएस-के तालिबान के लोगों को निशाना बना रहा है। काबुल के बगरामी इलाके में तालिबान ने  IS-K कमांडर को मार गिराया है। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अफागनिस्तान में IS-K का सफाया करने के लिए तालिबानी फोर्स अभियान चला रही है।

पढ़ें :- Tulsi Meghwar : पाकिस्तान की सॉफ्टबॉल नेशनल टीम का हिस्सा बनीं पहली हिंदू लड़की

तालिबानी फोर्स  IS-K के आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। दरअसल, 2014 से ही IS-K अफगानिस्तान में हो रही आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है। अब तालिबान शासन  IS-K को बड़ा खतरा मान रहा है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने IS-K के कमांडर के मारे जाने की जानकारी दी है। मुजाहिद के मुताबिक, ऑपरेशन में उसे मार गिराया गया, जबकि उसके साथी को पकड़ लिया गया है। मारास गया यह कमांडर अपने साथियों के साथ मिलकर कई मस्जिदों और बौद्ध मठ को तबाह कर चुका है। तालिबान ने सीधे तौर पर कहा है कि अगर हमले बंद नहीं हुए तो आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...