1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan : अमेरिकी वाहन और रूसी हेलीकॉप्टर से निकाली परेड, छवि बदलने की कोशिश जुटा तालिबान

Afghanistan : अमेरिकी वाहन और रूसी हेलीकॉप्टर से निकाली परेड, छवि बदलने की कोशिश जुटा तालिबान

अअफगनिस्तान पर गोली बारूद के बल पर नियंत्रण के बाद तालिबान की छवि पूरी दुनिया में विद्रोही गुटकी ही बनी हुई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

Afghanistan : अफगनिस्तान पर गोली बारूद के बल पर नियंत्रण के बाद तालिबान की छवि पूरी दुनिया में विद्रोही गुटकी ही बनी हुई है। तालिबान को एक शासक के तौर दुनिया के देश मान्यता देने में बच रहे हैं।ऐसे में पूरी दुनिया में तालिबान का क्रूर चेहरा उसकी छवि बदलने में दिक्क्त कर रहा हैै।

विद्रोही गुट की छवि को बदलने में लगे तालिबान ने अमेरिकी औऱ रूसी वाहनों के सहारे सैन्य परेड का आयोजन किया। इस परेड में अमेरिका के हथियारों से लैस वाहन और रूस में निर्मित शक्तिशाली हेलीकॉप्टर्स शामिल थे।तालिबान लगातार वैश्विक स्तर पर मान्यता हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

खबरों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वाराजमी ने बताया कि परेड 250 प्रशिक्षित सैनिकों के ग्रेजुएशन से जुड़ी हुई थी। अफगानिस्तान में दो दशकों तक रहे अमेरिका ने अगस्त में मुल्क वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। उस दौरान खबरें आई थीं कि अमेरिका ने गृहयुद्ध से जूझ रहे देश से निकलने के दौरान कई आधुनिक हथियार पीछे छोड़ दिए हैं।

खबरों के मुताबिक,तालिबान के अधिकारियों ने कहा है कि अफगान नेशनल आर्मी में शामिल रहे पायलट, मैकेनिक और अन्य जानकारों को नई सेना में भर्ती किया जाएगा। खास बात है कि तालिबान के लड़ाकों ने पुराने कपड़े छोड़कर सेना की तरह ही वर्दी पहनना शुरू कर दी है।

पढ़ें :-  Scotland : स्कॉटलैंड में डूबने से 2 भारतीय छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे ट्रैकिंग पर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...