1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान: तालिबान का नया फरमान- लड़कियों और विधवाओं की दें सूची, लड़ाकों से करवाएंगे शादी

अफगानिस्तान: तालिबान का नया फरमान- लड़कियों और विधवाओं की दें सूची, लड़ाकों से करवाएंगे शादी

अफगानिस्तान में कब्जा कर रहे तालीबान ने दहशत फैलाने के लिए अब नया फरमान जारी किया है। स्थानीय धार्मिक नेताओं को जारी किया गया यह तालिबानी फरमान वेहद खौफनाक और ड़राने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

काबुल: अफगानिस्तान में कब्जा कर रहे तालीबान ने दहशत फैलाने के लिए अब नया फरमान जारी किया है। स्थानीय धार्मिक नेताओं को जारी किया गया यह तालिबानी फरमान वेहद खौफनाक और ड़राने वाला है। दहशतगर्द तालिबान की तरफ से कहा गया है कि धार्मिक नेता उन्हें 15 साल से ज्यादा की उम्र की लड़कियों और उन विधवाओं की लिस्ट बना कर दें जिनकी उम्र 45 साल से कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने वादा किया है कि वो इन लड़कियों और महिलाओं की शादी अपने लड़ाकों के करवाएगा और फिर उन्हें पाकिस्तान के वजीरिस्तान ले जाएगा। जहां उनका धर्म परिवर्तन किया जाएगा।

पढ़ें :- DC vs SRH Head to Head : आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच धमाकेदार मुकाबला, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

प्रतिष्ठित समाचार समूह द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान कल्चर कमिशन के नाम से एक खत तालिबान ने उन इमामों और मुल्लाओं को दिया है जिन इलाकों पर उसने कब्जा कर लिया है। इस खत में लड़कियों और विधवाओं की सूची सौंपने की मांग की गई है।

तालिबान लड़ाकों ने इरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तजाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों के कई महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद अब दहशतगर्दों की तरफ से यह फरमान जारी किया गया है।

इससे पहले तालिबानियों ने फरमान जारी कर कहा था कि अफगानिस्तान के नॉर्थईस्टर्न तकहार की महिलाएं अकेले घर से बाहर ना निकलें। यह भी आदेश जारी किया गया था कि पुरुष दाढ़ी बढ़ा लें।

अफगानिस्तान में लोग तालिबान के दहशत की वजह से परेशान हैं। यहां लोग घरों में ऊंची आवाज में नहीं बोलते, म्यूजिक नहीं सुनते और घर की महिलाएं यहां तक की बाजार भी नहीं जाती हैं। तालिबानियों के दहशत से परेशान अफगानिस्तान के लोगों का कहना है कि वो डरे हुए कि तालिबानी उनकी बेटियों को ले जाएंगे और उनके शादी रचाएंगे तथा उनका धर्म परिवर्तन करा उन्हें गुलाम बना कर रखेंगे।

पढ़ें :- Elon Musk India Visit cancelled : एलन मस्क ने अचानक रद्द की भारत यात्रा, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...