1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. काफी समय बाद अपने भाषणों में सीधे मोदी पर निशाना साधते नजर आ रहें केजरीवाल, जानें क्या है इसकी मुख्य वजह

काफी समय बाद अपने भाषणों में सीधे मोदी पर निशाना साधते नजर आ रहें केजरीवाल, जानें क्या है इसकी मुख्य वजह

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुरुवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बरसे। ना सिर्फ भाजपा पर हमले किए बल्कि लंबे अरसे बाद वह पीएम नरेंद्र मोदी पर भी बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए यहां तक कह डाला कि काम नहीं करने की वजह से उन्हें विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़ रही है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुरुवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बरसे। ना सिर्फ भाजपा पर हमले किए बल्कि लंबे अरसे बाद वह पीएम नरेंद्र मोदी पर भी बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए यहां तक कह डाला कि काम नहीं करने की वजह से उन्हें विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़ रही है।

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए केजरीवाल एमसीडी चुनाव टालने को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे और आरोप लगाया कि भाजपा देश में चुनाव नहीं चाहती है। केजरीवाल ने कहा, ”8 साल केंद्र सरकार चलाने के बाद अगर किसी देश के प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो इसका मतलब उस प्रधानमंत्री ने 8 साल में कोई काम नहीं किया। 8 साल खराब कर दिए। बताओ विवेक अग्निहोत्री के चरणों में उन्हें शरण लेनी पड़ रही है, बचा लो, बचा लो।”

मोदी को कभी बेशर्म तानाशाह, कायर और मनोरोगी तक बता चुके अरविंद केजरीवाल ने लंबे समय बाद इस तरह पीएम मोदी को सीधे निशाने पर लिया है। बता दें कि लंबे अरसे बाद एक बार फिर केजरीवाल ने मोदी को निशाने पर लिया है तो इसके मायने तलाशे जाने लगे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संभवत: गुजरात चुनाव को लेकर केजरीवाल ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इस साल के अंत में होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं। भले ही मोदी अब गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन राज्य की राजनीति अब भी उनके नाम और चेहरे के ईर्द-गिर्द ही घूमती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...