1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आखिरकार भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी का टिकट काटा, शकुन सिंह को बनाया प्रत्याशी

आखिरकार भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी का टिकट काटा, शकुन सिंह को बनाया प्रत्याशी

उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी अरुण सिंह का टिकट भाजपा ने आखिरकार काट ​ही दिया। अरुण सिंह को टिकट दिए जाने के बाद से विपक्ष इसको लेकर लगातार सवाल उठा रहा था। वहीं, पीड़िता ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी को पत्र लिखा था। इसके साथ ही गुरुवार पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी अरुण सिंह का टिकट भाजपा ने आखिरकार काट ​ही दिया। अरुण सिंह को टिकट दिए जाने के बाद से विपक्ष इसको लेकर लगातार सवाल उठा रहा था। वहीं, पीड़िता ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी को पत्र लिखा था। इसके साथ ही गुरुवार पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी की थी।

पढ़ें :- चुनाव आयोग बीजेपी के पार्टी कार्यालय में तब्दील, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो लोकसभा चुनाव : डेरेक ओ ब्रायन

पीड़िता का वीडियो आने के बाद पार्टी ने संज्ञान लिया और अरुण सिंह का टिकट काट दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक घंटे बाद जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने अरुण सिंह का टिकट निरस्त होने की घोषणा की। वहीं, अब उनकी जगह सकून सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। शकुन सिंह पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी है।

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नवाबगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत ने इसकी अधिकृत घोषणा की। अरुण के प्रत्याशी बनाए जाने के कुछ देर बाद से ही सोशल मीडिया में एक 2 मिनट 4 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माखी रेपकांड की पीड़िता हाथ में यह कागज लेकर सरकार से मांग कर रही है कि अरुण सिंह का टिकट वापस लिया जाए। आरोप लगाया है कि अरुण सिंह विधायक के सहयोगी थे और उसके साथ और उसके पिता के साथ हुई घटना में शामिल थे।

 

पढ़ें :- नवविवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, नाराज परिजनों ने ससुराल में लगाया आग, सास ससुर की जिंदा जलकर मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...