1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा फिर लौटी काम पर, तस्वीर देख फैंस ने दिये गजब रिएक्शन

मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा फिर लौटी काम पर, तस्वीर देख फैंस ने दिये गजब रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी को नन्ही परी ने जन्म लिया था। डिलीवरी के बाद काम पर लौट चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से करीना कपूर को शूटिंग के सिलसिले में बाहर देखा जा रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी को नन्ही परी ने जन्म लिया था। डिलीवरी के बाद काम पर लौट चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से करीना कपूर को शूटिंग के सिलसिले में बाहर देखा जा रहा है। दोनों एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं। खबरों की माने तो वह मई में काम पर वापसी करेंगी लेकिन पहले ही शूट के लिए दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें अनुष्का सुपरफिट दिखाई दे रही हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान कहा था कि वह काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाकर चलेंगी। बच्ची के जन्म के बाद करीब 2 महीने रेस्ट करके अनुष्का अब अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर लौट चुकी हैं। अनुष्का की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह एंडोर्समेंट शूट के लिए काम पर लौटी हैं। अनुष्का की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने डिलीवरी के दो महीने बाद उनके सुपरफिट होने की तारीफ की वहीं कुछ बेटी को छोड़ पर काम पर लौटने पर क्रिटिसाइज कर रहे हैं। झूलन की बायोपिक में आने के चर्चे अनुष्का को आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। मूवी में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। वह टीवी कॉमर्शियल्स में बिजी हैं। साथ ही खबरें हैं कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...