नई दिल्ली। कोलाकात में जारी आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने शिमरन हेटमायर पर बड़ा दाव खेलते हुए उन्हें 7 करोड़ 75 लाख की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बाद फ्रेंचाइजी दिल्ली ने हेटमायर का वीडियो शेयर किया। हेटमायर ने भारत के खिलाफ जारी सीरीज में हर किसी को काफी प्रभावित किया है, लेकिन आईपीएल में पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था।
शिमरन हेटमायर इस समय भारत में ही और उनकी नजरें भी आईपीएल नीलामी पर थी। हेटमायर को जैसे ही दिल्ली ने 7.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया तो वो टेबल पर जढ़कर नाचने लगे। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स ने खुद हेटमायर का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
https://www.instagram.com/p/B6QX2KmB2Yw/?utm_source=ig_embed
इस पोस्ट के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा ‘हमने हेटमायर को बोला, हेल्लो हेटमायर दिल्ली में आपका स्वागत है। क्या आप हमारे फैन्स के लिए कुछ कहना चाहेंगे? एक मिनट बाद हेटमायर ने ये वीडियो दिल्ली कैपिटल्स को भेज दिया।’
22 वर्षीय हेटमायर इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में हेटमायर ने शानदार शतक जमाया था और उनकी पारी की बदौलत ही वेस्टइंडीज ने पहला मैच जीता।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय जैसे दिग्गज बल्लेबाज ऊपरी क्रम में मौजूद हैं। ऐसे में टीम के मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने हेटमायर को खरीदा है। वे मध्यक्रम में पारी संभालने के साथ ही स्पिन का सामने करने के अच्छे बल्लेबाज हैं और ऊंचे शॉट्स खेलने में भी माहिर हैं।
इस बार की नीलामी में हेटमायर ही दिल्ली कैपिटल्स टीम की सबसे महंगी खरीद रहे। अब देखना होगा कि हेटमायर दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।