1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में JDU से गठबंधन टूटने के बाद BJP की दिल्ली में बड़ी बैठक, बन रही ये रणनीति

बिहार में JDU से गठबंधन टूटने के बाद BJP की दिल्ली में बड़ी बैठक, बन रही ये रणनीति

बिहार में JDU और BJP का गठबंधन टूटने के बाद वहां पर महागठबंधन की सरकार बन गई है। बिहार की राजनीति में हुए बदलाव के बाद BJP अब मंथन करने में जुटी हुई है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद BJP का शीर्ष नेतृत्व पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार में JDU और BJP का गठबंधन टूटने के बाद वहां पर महागठबंधन की सरकार बन गई है। बिहार की राजनीति में हुए बदलाव के बाद BJP अब मंथन करने में जुटी हुई है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद BJP का शीर्ष नेतृत्व पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रहा है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) की अध्यक्षता में ये बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्री मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा बिहार भाजपा के प्रमुख नेता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति बना रही है।

भाजपा की बैठक में शामिल हुए ये नेता
बता दें कि, बिहार BJP की बैठक में सम्राट चौधरी, बिखू भाई दसलानिया, शाहनवाज हुसैन, सुशील मोदी, अश्विनी चौबे, मंगल पांडे, जनक राम, किशोर यादव, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, संजय जयसवाल, रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद मौजद हैं।

गठबंधन टूटने के पहली बैठक
बता दें कि, JDU से गठबंधन टूटने के बाद आज भाजपा की ये पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में भाजपा अपनी आने वाले दिनों की रणनीति बना रही है। वहीं, आज बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्त में कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस कैबिनेट के विस्तार में 31 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...