1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई को मात देने के बाद क्रिस गेल बोले, मोगाम्बो बहुत खुश हुआ

मुंबई को मात देने के बाद क्रिस गेल बोले, मोगाम्बो बहुत खुश हुआ

केएल राहुल की अगुआई में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि दोनों के बीच आईपीएल का 17वां मुकाबला शुक्रवार को खेला गया था। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा की 63 रन की पारी के बावजूद मुंबई छह विकेट पर 131 रन बना सकी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केएल राहुल की अगुआई में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि दोनों के बीच आईपीएल का 17वां मुकाबला शुक्रवार को खेला गया था। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा की 63 रन की पारी के बावजूद मुंबई छह विकेट पर 131 रन बना सकी। पंजाब ने मुंबई के दिए लक्ष्य को 17.4 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

 

‘मैन ऑफ द मैच’ राहुल ने 52 गेंद की शानदार पारी में तीन छक्के और इतने ही  चौके लगाकर नाबाद 60 रन बनाए, जबकि पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के जड़कर नाबाद 43 रन बनाए। आईपीएल की सबसे सफल टीम को हराने के बाद यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने कहा कि मोगाम्बो बहुत खुश हुआ। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पंजाब किंग्स ने उनकी ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का एक बहुत फेमस डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मोगाम्बो खुश हुआ डायलॉग विलन का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी बोलते थे। मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी और सत्र का पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने एक समान चार ओवर में 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाये। दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिये। हार के बाद मुंबई  चौथे और बड़ी जीत के बाद पंजाब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...