1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. शादी के बाद मैदान पर पहली बार नजर आये शिवम दूबे से साथी खिलाड़ियों ने पूछे ये सवाल Video Viral…

शादी के बाद मैदान पर पहली बार नजर आये शिवम दूबे से साथी खिलाड़ियों ने पूछे ये सवाल Video Viral…

हाल ही में राजस्थान रायल्स के आलराउंडर शिवम दूबे की शादी हुई है। शादी के बाद शिवम कल पहली बार क्रिकेट के मैदान पर नजर आये। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिवम दूबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाका किया। शिवम दूबे ने राजस्थान की तरफ खेलते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 64 रन बनाए।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में राजस्थान रायल्स के आलराउंडर शिवम दूबे(Shivam dubey) की शादी हुई है। शादी के बाद शिवम कल पहली बार क्रिकेट के मैदान पर नजर आये। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिवम दूबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाका किया। शिवम दूबे ने राजस्थान की तरफ खेलते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों मे चार चौके और चार छक्कों की मदद से ये रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिवम दूबे से उनके खिलाड़ी शादी को लेकर मजाक कर रहे हैं।

पढ़ें :- आज LSG और CSK के बीच आर-पार का मुकाबला; हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक, जानें पूरी डिटेल्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘शादी का लड्डू’। इस वीडियो में उनके साथी खिलाड़ी शिवम दूब को लेडी लक के काम करने की बात कर रहे हैं। शिवम दुबे ने 17 जुलाई 2021 को शादी की थी। शिवम दुबे ने अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान (Anjum Khan) से शादी की है। शिवम दुबे और अंजुम खान ने मुस्लिम धर्म से भी निकाह किया। इसकी जानकारी खुद आरसीबी प्लेयर शिवम दुबे ने दी। शिवम दुबे ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हम दोनों ने प्यार किया, जो सबसे प्यारा था। अब हम यहां से इसे हमेशा के लिए जोड़ने जा रहे हैं।’

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस ने की बेईमानी! बीच मैदान पंजाब किंग्स के कप्तान का फूटा गुस्सा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...