नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस जवानों के बाद अब वकीलों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रोहिणी कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने न्याय की मांग की है।
वहीं, प्रदर्शन के साथ ही दिल्ली के सभी जिला अदालतों में वकील हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल तीस हजारी कोर्ट में हिंसा के बाद शुरू हुई थी। वकीलों और पुलिस के बीच विवाद मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले में हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया था।
उधर, सुप्रीम मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवानों ने पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन किया, अब इसी को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को लीगल नोटिस भेजा गया है। सुप्रीम कोर्ट में वकील वरुण ठाकुर ने इस मामले में लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें लिखा गया है कि पुलिस के आला अधिकारियों ने वकीलों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।
बता दें कि, प्रदर्शन के दौरान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन बनाने, पुलिस पर हमला हो तो फौरन कार्रवाई, पुलिसवालों का निलंबन वापस करने, दोषी वकीलों के खिलाफ केस दर्ज करने और दोषी वकीलों का लाइसेंस रद्द करने की मांग की थी।