नई दिल्ली: सैफ अली खान और उनके सुपर पॉपुलर बेटे तैमूर अली खान की फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों बाप बेटे किसानी करते नजर आ रहे हैं। तैमूर अपने पापा सैफ अली खान केसाथ हाथ बंटाने में लगे हैं। खेतों में काम करते सैफ और तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
आपको बता दें, ये तस्वीरें धड़ल्ले सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। सैफ अली खान पटौदी के नवाब हैं। सैकड़ों एकड़ में बने महल और चारों तरफ नौकरों के बीच रहने वाले सैफ अली खान ने लॉकडाउन के बाद एकदम सिंपल तरीके से रहना शुरू किया। वह फिल्मों और शूटिंग से समय निकाल पटौदी पहुंचते हैं और यहां शुद्ध हवा व पर्यावरण में परिवार के साथ समय बिताते हैं।
दरअसल, लॉकडाउन में सलमान खान की भी पनवेल फार्महाउस में किसानी करते नजर आए थे। सलमान खान भी लॉकडाउन में प्रकृति का ध्यान रखते दिखे थे। अब उनके बाद सैफ अली खान भी नेचर से प्यार करते दिखे। वह बेटे संग खेतों में काम करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Salman Khan भांजे को ले कर वादियों में करते दिखे डांस, अर्पिता ने शेयर किया VIDEO
करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। करीना 2021 तक गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर करेंगी। बॉलीवुड के स्टार किड्स की बात हो तो इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर तैमूर हैं। उनकी एक एक फोटो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होती हैं।