1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP नेता के मछली से जुड़ी तंज के बाद, मतस्य विभाग की जानकारी ना होने पर अमित शाह ने RAHUL को घेरा

BJP नेता के मछली से जुड़ी तंज के बाद, मतस्य विभाग की जानकारी ना होने पर अमित शाह ने RAHUL को घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

कराइकल। देश के गृहमंत्री अमित शाह आज पुदुच्चेरी के दौरे पर है। जहां वो चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं। अभी कुछ दिनों पहले पुदुच्चेरी में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी जिस वजह से यहां फिर से चुनाव होने वाले है। हर राज्यों में सभी पार्टियां अपने अपने तरीकों से वोट पाने की तैयारियों में लगी हुई हैं।

पढ़ें :- 'आज कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है', मुरैना में पीएम मोदी का बड़ा हमला

इस बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर ये कहते हुए तंज कसा था की हमारे पार्टी के नेता जब चुनावों में प्रचार प्रसार में लगे हुए है तब पप्पू मछली पकड़ रहे हैं। इस बात को चर्चा में आये अभी थोड़ा ही समय हुआ है की पुदुच्चेरी में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल के अल्पज्ञान को लेकर ​तंज कसा है। शाह पुदुच्चेरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने पूछा था कि मत्स्य विभाग क्यों नहीं है।

मैं लोगों से जानना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा नेता चाहते हैं जो यह भी नहीं जानता हो कि मत्स्य विभाग 2 वर्षों से (2019 से) अस्तित्व में है।” राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राहुल भैया उस वक्त आप ‘छुट्टी’ पर थे लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार ने 2019 में ही इस मंत्रालय का गठन कर दिया था।” उन्होंने आगे कहा कि “सिर्फ पुदुच्चेरी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में योग्यता की कोई जगह नहीं है।”

अगर युवा एनडीए को वोट करेंगे तो उनकी सरकार केंद्र शासित प्रदेश में बेरोजगारी दर 40 फीसदी से नीचे कर देगी। शाह ने आरोप लगाया कि पुदुच्चेरी में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ‘‘तुच्छ राजनीति” की है। बता दें कि पुदुच्चेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान होने हैं। फिलहाल पुदुच्चेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है।

 

पढ़ें :- Manish Kashyap : आज भाजपा में शामिल होंगे मनीष कश्यप; बिहार में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...