1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सोनिया गांधी की सख्ती के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफों की लगी झड़ी

सोनिया गांधी की सख्ती के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफों की लगी झड़ी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा था कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके बाद सोनिया गांधी ने सख्त फरमान जारी करते हुए जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है। वहां के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देने का निर्देश दिया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा था कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके बाद सोनिया गांधी ने सख्त फरमान जारी करते हुए जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है। वहां के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देने का निर्देश दिया था।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने   दिया इस्तीफा

सोनिया गांधी के इस निर्देश के क्रम में बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष पद दिए जाने के पहले और बाद में काफी विवाद हुआ था, जिसके चलते पंजाब कांग्रेस में पार्टी की अंतर्कलह खुलकर सामने आई थी। इसी विवाद में राज्य के नेतृत्व में भी आमूलचूल बदलाव किए गए थे। साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू शांत नहीं हुए और अब उनके निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी आ गए। यही वजह थी जो कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का इस्तीफा

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने मंगलवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा सौंपा है। इस पत्र को ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा 

इस आदेश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

 

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...