1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्वीटर और मेटा कंपनी के बाद अब अमेजन कंपनी भी कर सकती है कर्मचारियो की छटनी, रिपोर्ट में दावा

ट्वीटर और मेटा कंपनी के बाद अब अमेजन कंपनी भी कर सकती है कर्मचारियो की छटनी, रिपोर्ट में दावा

हाल ही में ट्वीटर और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में हुई कर्मचारियों की छटनी के बाद अब अमेजन कंपनी भी कर्मचारियो की छटनी करने की योजना बना रही है। न्यूयार्क टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन इस सप्ताह से 10 हजार कर्मचरियो की छटनी शुरु कर सकती है।

By Sachin 
Updated Date

हाल ही में ट्वीटर और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में हुई कर्मचारियों की छटनी के बाद अब अमेजन कंपनी भी कर्मचारियो की छटनी करने की योजना बना रही है। न्यूयार्क टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन इस सप्ताह से कॉरपोरेट और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे अपने 10 हजार कर्मचरियो की छटनी शुरु कर सकती है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

दुनिया में1.6 मिलियन से अधिक कर्मचारियो को रोजगार देती है अमेजन कंपनी
अमेजन कंपनी पूरी दुनिया में 1.6 मिलियन से अधिक लोगो को रोजगार देती है। न्यूयार्क टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन कंपनी जिन विभागो में कर्मचारियो की छटनी करने की योजना बना रही है उसमें अमेजन कंपनी के डिवाईस संगठन, रिटेल डिविजन और मानव संसाधन विभाग शामिल है। जानकारी के अनुसार अमेजन कंपनी में जिन कंर्मचारियो की छटनी की जानी है उनकी संख्या लगभग 10 हजार होगी। बताया गया है कि यदि अमेजन 10 हजार कर्मचारियो की छटनी करती है तो यह अमेजन कंपनी के इतिहास में पहली बार होगा कि इतने बड़े स्तर पर इस कंपनी ने कर्मचारियो की छटनी की है। हाल ही फेस बुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने 11 हजार कर्मचारियों की छटनी की थी और ट्वीटर ने भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...