1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Agastya Nanda ने किया सुहाना खान को KISS, वायरल हुआ VIDEO

Agastya Nanda ने किया सुहाना खान को KISS, वायरल हुआ VIDEO

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के जन्मदिन में गई थीं। लौटते समय अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा उन्हें ड्रॉप करने आए तो फ्लाइंग किस भी दिया। इस वीडियो को देखकर उनके लिंकअप की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के जन्मदिन में गई थीं। लौटते समय अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा उन्हें ड्रॉप करने आए तो फ्लाइंग किस भी दिया। इस वीडियो को देखकर उनके लिंकअप की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

पढ़ें :- Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में शेयर किया हार्ड वर्कआउट वीडियो

आपको बता दें, कि सुहाना और अगस्त्या साथ में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में साथ दिखाई देंगे। बता दें कि तान्या श्रॉफ सुनील शेट्टी के बेटे अहान की गर्लफ्रेंड हैं। वीडियो में वे दोनों भी दिखाई दे रहे हैं। तानिया शेट्टी के जन्मदिन की पार्टी में कई स्टार किड्स पहुंचे थे।

इनमें सुहाना खान, आर्यन खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्या नंदा, निर्वान खान, अंजिनी धवन सम्मिलित हैं। सोशल मीडिया पर बर्थडे बैश की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें से सुहाना और अगस्त्य नंदा की क्लिप पर गॉसिप आरम्भ हो गई है।


वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना बाहर आती हैं। साथ में तान्या, अहान शेट्टी और अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। अगस्त्य सुहाना को गाड़ी के पास छोड़ने जाता हैं। कार का दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद फ्लाइंग किस करते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...