उत्तर प्रदेश में भी अग्निपथ योजना का युवा विरोध कर रहे हैं। सड़कों पर उतरकर वो विरोध प्रदर्शन के साथ आगजनी भी कर रहे हैं। शुक्रवार को बलिया में ट्रेन में आग लगा दी गई थी। वहीं, आज सैकड़ों की संख्या में युवा जौनपुर—प्रयागराज हाईवे को जाम कर दिया। यही नहीं इस दौरान एक बस में आग लगा दी गई।
Agnipath Protest: उत्तर प्रदेश में भी अग्निपथ योजना का युवा विरोध कर रहे हैं। सड़कों पर उतरकर वो विरोध प्रदर्शन के साथ आगजनी भी कर रहे हैं। शुक्रवार को बलिया में ट्रेन में आग लगा दी गई थी। वहीं, आज सैकड़ों की संख्या में युवा जौनपुर—प्रयागराज हाईवे को जाम कर दिया। यही नहीं इस दौरान एक बस में आग लगा दी गई।
इसके साथ ही कई बाइकों में तोड़फोड़ करने के साथ उसमें आग लगा दी गई और एक पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस पहुंची तो उन पर भी पथराव किया गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। मौके पर उच्चाधिकारी पहुंच गए हैं।
स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है कि पथराव की घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इधर, बदलापुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक किमी तक पथराव हुआ। इस समय प्रदर्शनकारी श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन की ओर गए हैं। कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे हैं।
मुंह पर गमछा बांधकर किया उपद्रव
प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर युवा अपने मुह पर गमछा बांधे हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि वो इसलिए कर रहे थे कि उनकी शिनाख्त न हो सके। बताया ये भी जा रहा है कि उपद्रव करने वाले कुछ के गर्दन में एक पार्टी का झंडा कलर का गमछा भी था, जिससे साफ हो गया है कि कहीं न कहीं इस उपद्रव के पीछे एक दल के लोगों का हाथ है।