अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इसको लेकर कांग्रेस नेता जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये योजना युवाओं के जान लेने के साथ ही सेना को खत्म कर देगी।
Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इसको लेकर कांग्रेस नेता जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये योजना युवाओं के जान लेने के साथ ही सेना को खत्म कर देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और युवाओं के लिए नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है और कहा कि कांग्रेस उनका समर्थन करेगी। सभी सांसदों, सीडब्ल्यूसी सदस्यों और एआईसीसी पदाधिकारियों ने भी इस विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया।
देशप्रेम व बलिदान का जज्बा दिल में लिए, सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा हमारा गौरव हैं।
युवाओं के बलिदानी जज्बे का सम्मान करना हर देशभक्त का कर्तव्य है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह के जरिए "नो रैंक, नो पेंशन" वाली नई आर्मी भर्ती योजना के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी pic.twitter.com/XEy5CsB7dX
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 19, 2022
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, देशप्रेम व बलिदान का जज्बा दिल में लिए, सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा हमारा गौरव हैं। युवाओं के बलिदानी जज्बे का सम्मान करना हर देशभक्त का कर्तव्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह के जरिए “नो रैंक, नो पेंशन” वाली नई आर्मी भर्ती योजना के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
इसके साथ ही कहा कि, आप यह सपना देखते हैं कि सरहद पर जाकर इस देश की रक्षा करेंगे। मैं आपको याद दिला दूं, आपसे बड़ा देशभक्त और कोई नहीं है। नकली राष्ट्रवादियों और नकली देशभक्तों को आंख खोलकर पहचानिए।