1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra News: दिनदाहाड़े पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ा ले गए बदमाश, सिपाही घायल

Agra News: दिनदाहाड़े पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ा ले गए बदमाश, सिपाही घायल

आगरा में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। यहां पर दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही घायल हो गया। वहीं, आरोपी को छुड़ाकर लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Agra News: आगरा में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। यहां पर दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही घायल हो गया। वहीं, आरोपी को छुड़ाकर लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन तब तक वो फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने उनकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा था।

एक मामले में विनय सरगनना है। बुधवार को पुलिस उसे लेकर पेशी पर आई थी। कोर्ट में पेश करने के बाद एक सिपाही उसे लेकर जा रहा था। तभी उसके चार साथ आए और सिपाही पर ईंट से हमला कर दिए।

हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ा कर फरार हो गए। वहीं, इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया है।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...