1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agricultural law: कृषि कानूनों क विरोध में डिप्‍टी सीएम और केंद्रीय मंत्री के हेलीपैड पर किसानों ने जमाया कब्‍जा

Agricultural law: कृषि कानूनों क विरोध में डिप्‍टी सीएम और केंद्रीय मंत्री के हेलीपैड पर किसानों ने जमाया कब्‍जा

Agricultural law: कृषि कानूनों (Agricultural law) क खिलाफ किसानों (farmers) का प्रदर्शन जारी है। देश के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठन इस कानून का विरोध कर रहे हैं। रविवार को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में भी किसान संगठनों ने इसका विरोध शुरू किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Agricultural law: कृषि कानूनों (Agricultural law) क खिलाफ किसानों (farmers) का प्रदर्शन जारी है। देश के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठन इस कानून का विरोध कर रहे हैं। रविवार को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में भी किसान संगठनों ने इसका विरोध शुरू किया।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

ये विरोध उस दौरान शुरू हुआ जब केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी  (Ajay Mishra Teni) और डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Keshav Maurya) लखीमपुर खीरी के दौरे पर पहुंच रहे थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो किसानों ने हेलीपैड पर कब्जा कर लिया है, जहां पर राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) और डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Keshav Maurya) का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था।

वहीं, इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तो पुलिस प्रशासन किसानों को मनाने में जुटा हुआ था। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया स्थित महाराज उग्रसेन इंटर कालेज में यह विरोध प्रदर्शन हुआ है।

कृषि कानूनों (Agricultural law)  के विरोध में किसानों ने यहां पर हेलीपैड पर कब्जा जमा लिया है। पिछले 26 सितम्‍बर को भी किसानों ने लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा को काले झंडे दिखाए थे।

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...